सांकरा : मारपीट, गाली गलौच करने पर मामला दर्ज - CG Sandesh

सांकरा : मारपीट, गाली गलौच करने पर मामला दर्ज

सांकरा थाना अंतर्गत ग्राम नारायणपुर में मारपीट होने पर मामला दर्ज किया गया है.

राजू नंद ने पुलिस को बताया कि 12 जनवरी को करीब शाम 05:00 बजे उसकी मौसी की मृत्यु हो गयी. जिसके चलते समाज के लोग उसकी मौसी के घर नहीं आ रहे थे, इसके कुछ समय बाद राहूल और उसका पिता जी गोपाल आये तब राजू बोला कि तुम जात सगा के लोग इतना देर हो गया नहीं आ रहे हो तब राहूल ने आवेश में आकर तुम कौन होता है बोलने वाला कहते हुए अश्लील गाली गुप्तार कर हाथ थप्पड से मारकर जमीन में पटक दिया तथा जान से मारने की धमकी देकर लात से मारने लगा, जिसपर पवन ने बीच बचाव कर झगड़ा को छुड़ाया.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध 294, 323, 506 भादवि का अपराध कायम कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें