गर्भवती पत्नी के पेट पर मारा, फेंका खौलता तेल और सिगरेट से द... - CG Sandesh

गर्भवती पत्नी के पेट पर मारा, फेंका खौलता तेल और सिगरेट से दागा, पति के खिलाफ केस दर्ज

उत्तर प्रदेश। राजधानी लखनऊ से लव जिहाद का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला के अनुसार युवक ने धर्म छुपाकर उससे शादी की। फिर उसके शरीर को सिगरेट और खौलते तेल से जलाया। अप्राकृतिक सेक्स और उसे जबरन प्रतिबंधित मांस तक खिलाया गया। इसके अलावा इस्लाम कबूल करने को कहा गया।

चिनहट थाना क्षेत्र के देवा रोड की रहने वाली महिला की शादी सुशील मौर्य से हुई थी। जिससे उसके दो बच्चे भी हुए। जिनकी उम्र 5 और 3 साल है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी युवक ने अपना नाम और धर्म बदलकर प्रेम जाल में फंसाया और उसे भगाकर लखनऊ ले गया। जब वह 5 माह की गर्भवती हुई तो उसके पेट में लात मारकर गर्भपात करा दिया। युवक का असली नाम चांद मोहम्मद है लेकिन उसने सनी मौर्य रख लिया था।

इस दौरान पीड़िता ने कई बार भागने की कोशिश की लेकर हर बार पकड़ी गई फिर उसकी जमकर पिटाई की गई। महिला वन स्टॉप सेंटर पर मदद मांगी और उसका रेस्क्यू किया गया। फिलहाल वह सेंटर पर रह रही है। इस मामले की शिकायत थाने में दर्ज करा दी गई है। पुलिस का कहना है जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें