नकाबपोश डकैतों ने पति-पत्नी की गला रेतकर की हत्या, गहने लेकर... - CG Sandesh

नकाबपोश डकैतों ने पति-पत्नी की गला रेतकर की हत्या, गहने लेकर हुए फरार

उत्तर प्रदेश। कानपुर में पांच नकाबपोश डकैतों ने बुजुर्ग पति-पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद घर में रखा हुआ सारा जेवर लूट कर फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और अपनी जांच शुरू की।

बताया जा रहा है कि ककवन इलाके के रहने वाले विद्युत कर्मी राजकुमार खेतों की रखवाली करने गए थे तो घर पर उनकी पत्नी सपना, मां और पिता अकेले थे। गुरुवार देर रात पांच नकाबपोश डकैत घर में घुस आए। डकैतों ने सबसे पहले सपना को अपने गन पॉइंट पर लिया फिर बुजुर्ग सास-ससुर छम्मी लाल और इमरती देवी की गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद घर में रखा हुआ सारा जेवर लूट ले गए।

डकैतों के जाने के बाद सपना ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को जानकारी दी। सपना का कहना है कि डकैत मुंह में नकाब लगाए हुए थे। सपना के मुताबिक, दो डकैतों ने मेरे मुंह पर तमंचा लगाया था। इसके बाद घर से सभी जेवर लूट ले गए। वहीं मामले की सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि घर में घुसे 5 बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है, पूरे मामले की जांच की जा रही है


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें