114 पदों पर एम्स में निकली भर्ती…जाने कौन कर सकता है आवेदन? - CG Sandesh

114 पदों पर एम्स में निकली भर्ती…जाने कौन कर सकता है आवेदन?

 अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान (एम्स) जोधपुर ने 114 पदों पर भर्ती प्रक्रिया की अधिसूचना जारी की है. एम्स ने जोधपुर सीनियर रेजिडेंट भर्ती 2023 का भर्ती विज्ञापन प्रकाशित किया है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एम्स जोधपुर की आधिकारिक वेबसाइट aiimsjodhpur.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

ऑनलाइन आवेदन के पंजीकरण की अंतिम तिथि 3 फरवरी 2023 है. योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी एम्स की अधिकृत वेबसाइट www.aiimsjodhpur.edu.in पर आवेदन कर सकते हैं. apply करने के लिए पोस्ट ग्रेजुएशन की मेडिकल की डिग्री होना जरूरी है. इन पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से होगा. अभ्यार्थियों के फाइनल सलेक्शन में लिखित परीक्षा को 40%, एकेडमिक रिकॉर्ड को 30% और इंटरव्यू को 30% वेटेज दिया जाएगा.


कौन कर सकता है आवेदन?
मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से संबंधित फील्ड में पोस्टग्रेजुएशन मेडिकल डिग्री MD/DNB होनी चाहिए. वहीं आयु सीमा की बात करें तो योग्य आवेदकों की उम्र 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा की अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें.

आवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क ₹1000/- + लेनदेन शुल्क लागू है. अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹800/- + लेनदेन शुल्क है. बेंचमार्क दिव्यांग व्यक्तियों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है.




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें