लड़की को गोली मारने के आरोप में शख्स गिरफ्तार - CG Sandesh

लड़की को गोली मारने के आरोप में शख्स गिरफ्तार

मेरठ (उत्तर प्रदेश),  मेरठ के मवाना इलाके में शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर 17 वर्षीय एक लड़की को गोली मारने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस के मुताबिक, लड़की के बाएं कंधे के नीचे गोली लगी है। उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।पुलिस ने आरोपी की पहचान राजन कुमार के रूप में की है, जो हस्तिनापुर के एक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से मैकेनिक्स का कोर्स कर रहा है।एक पुलिस अधिकारी ने कहा, लड़की के एक रिश्तेदार ने आरोप लगाया है कि राजन ने बस को रोका और जब लड़की मवाना इलाके में अपने गांव जा रही थी तो उसने उस पर गोली चला दी। घटना के बाद, वह मौके से भाग गया।सर्कल अधिकारी, मवाना, आशीष शर्मा ने कहा कि पीड़िता के रिश्तेदार की शिकायत के आधार पर इस संबंध में आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।


पुलिस अधिकारियों की एक टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।अब तक की जांच में सामने आया है कि आरोपी ने लड़की से शादी के लिए कहा था और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। पीड़िता के प्रस्ताव को ठुकराने के बाद वह उसे प्रताड़ित करता रहा।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें