क्रिकेट खेलते समय हार्ट अटैक से युवक की मौत.., मचा हड़कंप  - CG Sandesh

क्रिकेट खेलते समय हार्ट अटैक से युवक की मौत.., मचा हड़कंप

कानपुर : कानपुर में एक युवक को क्रिकेट खेलते-खेलते अचानक दिहार्ट अटैक आ गया. इसके बाद युवक के दोस्तों ने उसे तुरंत अस्‍पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्‍टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. युवक की मौत से परिवार में हड़कंप मच गया.मिली जानकारी के मुताबिक दबौली का रहने वाला युवक भानू शुक्ला (32) एक फाइनेंस कंपनी में जॉब करता था. पांच साल पहले भोगनीपुर निवासी आरती से शादी हुई थी. दोनों के तीन वर्ष के जुड़वां बच्चे भी हैं.



राजेश ने बताया कि भानू शनिवार सुबह करीब 12 बजे कंपनी के साथियों के साथ किदवईनगर स्थित राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के मैदान में क्रिकेट खेलने गया था. करीब दो बजे एक साथी ने फोन कर घर में सूचना दी कि भानू को दिल का दौरा पड़ा है, कॉर्डियोलॉजी लेकर जा रहे हैं. परिवार वहां पहुंचा तो कॉर्डियोलॉजी के डॉक्टरों ने जवाब दे दिया. इसके बाद सर्वोदय नगर स्थित रीजेंसी अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें