पत्रकारों ने विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन , जिला स्तरीय ... - CG Sandesh

पत्रकारों ने विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन , जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह को जेठा में कराने का विरोध

सक्ती :  जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह 2023 को जिला प्रशासन द्वारा जेठा में आयोजित किये जाने की तैयारी चल रही है। इस बीच सक्ती नगरवासियों ने इसका विरोध करते हुए इसे पंरपरागत तरीके से दीनदयाल स्टेडियम सक्ती में ही आयेाजित किये जाने की मांग की है। इस संबंध में आज नगर के पत्रकारों ने विधानसभा अध्यक्ष डा. चरणदास महंत को ज्ञापन सौंपकर समारोह को जेठा में कराने का विरोध दर्ज कराया है।



इस संबंध में ज्ञापन में कहा गया है कि गणतंत्र दिवस समारोह को जेठा कलेक्ट्रेट मैदान में कराने का निर्णय जिला प्रशासन द्वारा लिया गया है जबकि प्रत्येक वर्ष सक्ती मुख्यालय में ही 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन होते आ रहा है। इस समारोह में हम सक्ती वासियों सहित स्कूली छात्र-छात्राओं व संपूर्ण जनमानस की भावनाएं जुड़ी हुई है यदि इस समारोह को सक्ती के बजाय जेठा में कराया जाता है तो स्कूली छात्र-छात्राओं सहित यहां के विशाल जनसंख्या को जेठा जाने में बड़ी असुविधा होगी अतः आयोजन को सक्ती मुख्यालय में कराया जाना चाहिए।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें