प्रेमिका ने जहर खाकर और प्रेमी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या - CG Sandesh

प्रेमिका ने जहर खाकर और प्रेमी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

झारखंड। लोहरदग्गा में एक नाबालिग प्रेमी जोड़े ने खुदकुशी कर ली। प्रेमिका ने जहर खाकर जान दी जबकि प्रेमी का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद कुछ ग्रामीणों और पंचायत के मुखिया का कहना है कि यह ऑनर किलिंग का मामला है। क्योंकि दोनों के परिजनों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। इसे खुदकुशी का रूप देने का प्रयास किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की।


जानकारी के मुताबिक जंगलों के बीच बसे गांव की रहने की वाली 15 वर्षीया किशोरी का 17 वर्षीय प्रेमी संग करीब साल भर पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की के परिजनों ने इस रिश्ते पर नाराजगी जताई और उसे लड़के से मिलने-जुलने से मना कर दिया। लेकिन शनिवार की रात लड़की ने चूहा मारने वाला जहर पीकर अपनी जान दे दी। जैसे ही प्रेमी को यह पता चला कि उसकी प्रेमिका ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। उसी रात प्रेमी ने अपने घर के पास महुआ के पेड़ पर साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

ग्रामीणों का कहना है कि दोनों का एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मृतक लड़का लुप्तप्राय परहिया जनजाति समुदाय का था। लड़की मुंडा परिवार से ताल्लुक रखती है। लड़के की शादी एक साल पहले कहीं दूसरी जगह तय हो गई थी और शादी के कार्ड भी बंट चुके थे। बावजूद इसके दोनों घर से भाग गए थे। काफी खोजबीन के बाद मई 2022 में दोनों को पकड़कर गांव लाया गया था। दोनों परिवार की मर्जी के खिलाफ घर बसाना चाहते थे। लेकिन दोनों के परिजन इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे। वहीं गांव के मुखिया का कहना है कि घटना में शामिल दोषियों को सख्त से सख्त सज मिलनी चाहिए।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें