बिर्रा पुलिस ने 3 जुआरियों को दबोचा - CG Sandesh

बिर्रा पुलिस ने 3 जुआरियों को दबोचा

जांजगीर चाम्पा :  ग्राम बसंतपुर थाना बिर्रा महानदी पुल के पास कुछ जुआड़ी तास पत्ती से रुपये पैसे का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेलने की सूचना प्राप्त होने पर बिर्रा पुलिस द्वारा घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया।

 जहाँ 1. श्यामलाल माझी उम्र 42 वर्ष, 2. कृष्णा मनहर उम्र 29 वर्ष एवं 3 ताराचंद बर्मन सभी निवासी सोनादह थाना बिर्रा रुपये पैसे का दांव लगाते रंगे हाथो पकड़े गये। आरोपियों के कब्जे से कुल 10050 रू. नगदी एवं 52 पत्ती तास बरामद किया गया। जिस पर जुआरियो के विरुद्ध थाना बिरों में अपराध क्रमांक 11 / 23 धारा 13 जुआ एक्ट के तहत् कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक अवनीश कुमार श्रीवास, आरक्षक राजेश कौशिक, कार्तिक कंवर का विशेष योगदान रहा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें