पिथौरा : राजा सवैया के जंगलों में अजगर को गीदड़ का शिकार करते देखा गया.
पिथौरा ब्लाक के राजा सेवैया खुर्द के जंगलों में कल दिनांक 28-जून-2018 को अजगर सांप द्वारा गीदड़ को अपने जबड़े से शिकार बनाते हुए देखा गया. अजगर सांप की लम्बाई लगभग 10 से 12 फीट बताई जा रहा है.
जब छत्तीसगढ़ संदेश के संवाददाता हेमंत वैष्णव ने राजा सेवैया खुर्द के कमलेश पटेल को फोन पर बात की तो उन्होंने बताया कि सुबह-सुबह राजा सेवैया खुर्द के कामाख्या मंदिर जाने वाले मार्ग में रोड किनारे एक अजगर सांप द्वारा एक गीदड़ का बच्चे का शिकार बनाते हुए देखा गया. देखने वाला बकरी चराने गया था. उसने समझा कि बकरी के बच्चे को अजगर सांप द्वारा शिकार बना लिया गया है इसलिए उसने दौड़कर इस बात की जानकारी ग्रामीणों को दी और उन्होंने आकर देखा तो वह बकरी का नहीं बल्कि गीदड़ का बच्चा था.
जिसके बाद ग्रामीणों ने इस बात की जानकारी वन विभाग के कर्मचारी को दे दी जिन्होंने पहुंच कर गीदड़ के बच्चे को दफनाया.
बताया गया कि इस जंगल में अक्सर ऐसी घटना होती रहती है पिछले दिनों एक लकड़ बग्घा और भालू की भी जबरदस्त लड़ाई हुई थी. जिसमें एक भालू की मौत हो गई थी अक्सर ऐसे नजारा जंगलों में देखने को मिलता रहता है.
राजा सेवैया के जंगलों में इस अजगर ने एक लोमड़ी को अपना शिकार बनाया हुआ था. जहाँ मौके पर लोगों की भीड़ देखने को मिली. यह वीडियो सोशल मीडिया में भी खूब वायरल हो रहा है.
.