गुणवत्ताहीन होने तथा अतिरिक्त भंडारण करने पर 395 बोरा धान जप... - CG Sandesh

गुणवत्ताहीन होने तथा अतिरिक्त भंडारण करने पर 395 बोरा धान जप्त

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 17 जनवरी 2023 :  कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान अवैध रूप से धान भंडारण एवम गुणवत्ताहीन धान बिक्री पर कड़ी नजर रखी जा रही है ।खाद्य निरीक्षको के दल ने आज धान खरीदी केंद्र गौरेला, राइस मिल एवं थोक व्यापारी के गोदामो का निरीक्षण कर 395 बोरा धान जब्त गए।


खाद्य निरीक्षों ने धान खरीदी केंद्र गौरेला में दो प्रकरणों में 145 बोरा धान गुणवत्ताहीन तथा मिश्रित होने के कारण जब्त कर मंडी प्रबंधक के सुपुर्द  किया गया। उन्होंने व्यापारी शिवम ट्रेडर्स पेंड्रा से 125 बोरा धान, व्यापारी  जायसवाल ट्रेडर्स देवरगांव से 75 बोरा धान और मां दुर्गा राइस मिल सारबाहरा गौरेला से 50 बोरा धान अतिरिक्त भंडारित होने (स्टॉक पंजी) से अधिक होने पर जब्ती की कार्यवाही की गई।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें