पुलिस कमिश्नर को भेजा पत्र, महिला आयोग ने की Uorfi Javed को ... - CG Sandesh

पुलिस कमिश्नर को भेजा पत्र, महिला आयोग ने की Uorfi Javed को सुरक्षा देने की मांग

मुंबई। सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद और बीजेपी महाराष्ट्र महिला मोर्चा की अध्यक्ष चित्रा किशोर वाघ के बीच का विवाद इन दिनों सुर्खियों में है। बीजेपी नेता ने उर्फी के खिलाफ मुंबई की सड़कों पर ‘अंग प्रदर्शन’ करने को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद उर्फी ने भी बीजेपी नेता चित्रा किरोश वाघ के खिलाफ महाराष्ट्र महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई है।

वहीं अब महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की तरफ से इस मामले में कार्रवाई करते हुए मुंबई पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा गया है। ये पत्र एक्ट्रेस ऊर्फी जावेद की सुरक्षा पुख्ता कराने के संदर्भ में लिखा गया है। बता दें कि बीते हफ्ते ऊर्फी जावेद राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रुपाली चाकणकर से मिली थीं। बीजेपी नेता चित्रा वाघ द्वारा सार्वजनिक जगह पर मारने- पीटने की धमकी के बाद उर्फी ने महिला आयोग के सामने अपनी शिकायत दर्ज करवाई थी।


ऊर्फी जावेद ने आरोप लगाया है कि बीजेपी महाराष्ट्र महिला मोर्चा की अध्यक्ष चित्रा वाघ ने अपने राजनीतिक लाभ या व्यक्तिगत प्रचार के लिए मीडिया के जरिए उन्हें पब्लिकली पीटने की धमकी दी है। इसीलिए उन्हें (उर्फी जावेद) को डर है कि उनपर किसी भी वक्त कहीं भी हमला किया जा सकता है।

महिला आयोग ने उर्फी की सुरक्षा पुख्ता करने के दिए निर्देश

ऐसे में उर्फी की शिकायत पर राज्य महिला आयोग की तरफ से मुंबई पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा गया है। साथ ही ये कहा गया है कि, पुलिस उर्फी जावेद की सुरक्षा पुख्ता करे। साथ ही साथ इस पूरे मामले में कुछ कार्रवाई करें और पुलिस की तरफ से क्या कुछ कार्रवाई की गई है इसे लेकर भी महिला आयोग को अवगत कराएं।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें