सरकार ने किया एलान , इस राज्य में ‘पीरियड्स’ के दिनों में छ... - CG Sandesh

सरकार ने किया एलान , इस राज्य में ‘पीरियड्स’ के दिनों में छात्राओं को मिलेंगी छुट्टियां

केरल। केरल में उच्च शिक्षा विभाग के तहत आने वाले सभी राज्य विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं को पीरियड्स (माहवारी) में छुट्टी प्रदान की जाएगी। राज्य सरकार ने यह फैसला लिया है। सबसे पहले, कोचीन यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (सीयूएसएटी) ने अपनी छात्राओं को पीरियड्स लीव देने का फैसला लिया था। इसी से सीख लेते उच्च शिक्षा मंत्री आर बिंदू ने कहा कि सरकार ने विभाग के दायरे में आने वाले सभी राज्य विश्वविद्यालयों में इसे लागू करने का फैसला किया है।

राज्य की उच्च शिक्षा मंत्री आर बिंदू ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा, “मासिक धर्म (पीरियड्स) के दौरान छात्राओं को होने वाली मानसिक और शारीरिक कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए सभी विश्वविद्यालयों में मासिक धर्म की छुट्टी लागू करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।”


हाल ही में कोचीन विश्वविद्यालय के फैसले की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि यह केरल में पहली बार है कि किसी शैक्षिक केंद्र ने छात्राओं को मासिक धर्म की छुट्टी दी है। अब छात्राओं के लिए 73% उपस्थिति अनिवार्य की गई है। छात्राओं को 2 फीसदी की छूट दी गई है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें