आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 1, सहायिका के 7 पदों भर्ती हेतु आवेदन आम... - CG Sandesh

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 1, सहायिका के 7 पदों भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित

 बलौदाबाजार,17 जनवरी 2023 : महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत बलौदाबाजार एकीकृत बाल विकास परियोजना में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 1 एवं आंगनबाड़ी सहायिका के 7 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 1 पद भद्रापाली आंगनबाड़ी केन्द्र क्र.1 एवं सहायिका के 7 पदों के लिए कोकड़ी आंगनबाड़ी केन्द्र क्र.1, रवान आंगनबाड़ी केन्द्र क्र.4, ढाबाडीह आंगनबाड़ी केन्द्र क्र.2, देवरी आंगनबाड़ी केन्द्र क्र.1,अमलकुण्डा आंगनबाड़ी केन्द्र क्र.1,रसेड़ी आंगनबाड़ी केन्द्र क्र.2, तारासिव आंगनबाड़ी केन्द्र क्र.1 शामिल है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए शैक्षणिक योग्यता बारहवीं उत्तीर्ण एवं सहायिका पद के लिए आठवीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।


यह पद केवल महिलाओं के लिए है। आवेदन करने के अंतिम तिथि 27 जनवरी 2023 तक कार्यालयीन समय में सायं 5 बजे तक कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना बलौदाबाजार के पते पर अपना आवेदन पत्र केवल पंजीकृत डाक के माध्यम से भेज सकते है। विज्ञापन की विस्तृत जानकारी हेतु जिले की सरकारी वेबसाईट बलौदाबाजार डॉट जीओव्ही डॉट इन पर अवलोकन कर सकते है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें