लापता बच्चे की गला रेतकर हत्या, पड़ोसी की छत पर खून से लथपथ ... - CG Sandesh

लापता बच्चे की गला रेतकर हत्या, पड़ोसी की छत पर खून से लथपथ मिली लाश

बिहार। बेगुसराय के डंडारी थाना क्षेत्र में एक बच्चे की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। बच्चे का शव पड़ोसी की छत पर खून से लथपथ हालत में मिला। बच्चे की हत्या का कारण पड़ोसी से पुरानी दुश्मनी बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि डंडारी के घनश्याम साह का पांच साल का बेटा शिवम कुमार उर्फ दिलजीत एक दिन पहले घर से लापता हो गया था। परिजन उसकी खोजबीन में जुट गए लेकिन उसका पता नहीं लग सका। बुधवार की सुबह पड़ोसी की छत पर खून से लथपथ शिवम का शव मिला। मासूम की हत्या तेज धार वाली खुरपी से गला रेतकर की गई है।



वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भिजवाया। वहीं पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मृतक के बाबा देवो साह के बयान पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बच्चे की निर्ममता से हत्या से ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त सजा देने की मांग की है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें