तेज रफ्तार से गई बाइक सवार तीन युवकों की जान - CG Sandesh

तेज रफ्तार से गई बाइक सवार तीन युवकों की जान

रायगढ़। छत्तीसगढ़ में हादसों में बढ़त लगातार जारी है, आये दिन यहाँ सड़के खून से लाल होते रहती है, जिसमे कई लोग रोजाना मौत के मुँह में समा रहे है। वहीँ एक ताजा मामला रायगढ़ जिले से आया है, यहां तेज रफ्तार बाइक सवार चार युवक सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए। दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है, वहीं चौथे युवक की हालत गंभीर है, जिसे इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बाइक पर चार युवक सवार होकर कही जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में बाइक में सवार चार युवकों में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक अन्य युवक को गंभीर चोट आई है।

सड़क दुर्घटना में मरने वाले युवकों का नाम यसवंत पटेल, हरि पटेल, राकेश पटेल हैं, वहीं तुलेश्वर पटेल घायल हैं । रायगढ़ एसपी अभिषेक मीणा ने बताया कि दुर्घटना का कारण क्या है पुलिस इसकी जांच कर रही है । एसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया तेज रफ्तार बाइक के अनियंत्रित होने के कारण दुर्घटना होने की संभावना है। खरसिया पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है ।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें