बदरंग, मिश्रित एवं पुराना धान बेचने लाये थे 7 किसान,  146 क्... - CG Sandesh

बदरंग, मिश्रित एवं पुराना धान बेचने लाये थे 7 किसान, 146 क्विंटल धान जप्त

गौरेला पेंड्रा मरवाही : धान खरीदी केंद्र पेंड्रा में आज निरीक्षण के दौरान बदरंग, मिश्रित एवं पुराना धान होने के कारण 7 किसानों से कुल 146.40 कविंटल धान जप्त किया गया। इसमें किसान राम खिलावन का 14 क्विंटल, डालमन सिंह का 34 क्विंटल, नवल सिंह राठौर का 20 क्विंटल, रामखिलावन का 16 क्विंटल, नरेशचंद्र का 48 क्विंटल, कँवल का 10 क्विंटल और अजय कुमार सुल्तानिया का 4.40 क्विंटल धान शामिल है। निरीक्षक दल में डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार, खाद्य अधिकारी एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी शामिल थे.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें