20 जनवरी को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिला स्तरीय... - CG Sandesh

20 जनवरी को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिला स्तरीय सामूहिक विवाह कार्यक्रम

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, 19 जनवरी 2023 : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिला प्रशासन के सहयोग से महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 20 जनवरी शुक्रवार दोपहर 12 बजे लोहारी आयुष काॅलेज परिसर मरवाही में सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। छत्तीसगढ़ विधान सभा के अध्यक्ष डाॅ चरण दास महंत अपनी धर्मपत्नी सांसद ज्योत्सना महंत के साथ सामूहिक विवाह की मधुर बेला में पहुंचकर नव दम्पत्तियों को आर्शिवाद देंगे।

कलेक्टर ऋचा प्रकाश चैधरी के निर्देशानुसार जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी अतुल परिहार के नेतृत्व में सामूहिक विवाह समारोह के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। परिहार ने बताया कि जिले के तीनों बाल विकास परीयोजनाओं से मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 157 हितग्राहियों से आवेेदन प्राप्त हुए है। हितग्राहियों के पंजीयन का कार्य 20 जनवरी को सुबह 9 बजे से होगा। इस योजना के तहत 14 हजार रूपए की उपहार सामग्री विवाह स्थल पर दी जाऐगी। साथ ही हितग्राहियों को परिधान और परिजनों के लिए भोजन व्यवस्था विवाह स्थल पर की गई है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें