CM बघेल ने पटवारियों के खिलाफ शिकायतों पर अधिकारियों को दिए ... - CG Sandesh

CM बघेल ने पटवारियों के खिलाफ शिकायतों पर अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश…

बिलासपुर :  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अधिकारियों की बैठक में पटवारियों के खिलाफ शिकायत पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. ऐसे मामले के त्वरित निराकरण नहीं करने पर एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है.


मुख्यमंत्री बघेल ने अधिकारियों से कहा कि पटवारियों पर लेनदेन के आरोप लग रहे हैं. ऐसे मामलों का एसडीएम त्वरित निराकरण करें, अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे. इसके साथ ही जिलाबदर, गुंडा लिस्ट पर मुख्यमंत्री ने पुलिस व राजस्व विभाग को साथ मिलकर काम करने के लिए कहा. ऐसे मामलों में कमी न आने पर दोनों विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है.




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें