राखी सावंत को पुलिस ने लिया हिरासत में, एक्ट्रेस से थाने में... - CG Sandesh

राखी सावंत को पुलिस ने लिया हिरासत में, एक्ट्रेस से थाने में पूछताछ जारी

मुंबई। कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत को मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने गुरुवार को मॉडल और एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा द्वारा राखी के खिलाफ की गई शिकायत पर एक्ट्रेस राखी सावंत को हिरासत में लिया है। शर्लिन चोपड़ा का कहना है कि राखी सावंत ने उनके अनुचित वीडियो और तस्वीरें वायरल कीं हैं।

जानकारी के मुताबिक, राखी सावंत को आगे की पूछताछ के लिए अंबोली पुलिस स्टेशन लाया गया है। जिसके बाद उन्हें अंधेरी कोर्ट में पेश किया जाएगा। हालांकि राखी सावंत की अग्रिम जमानत अर्जी बुधवार को मुंबई की एक सत्र अदालत ने खारिज कर दी थी, जिसके बाद उन्हें गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं मामले की बात करें तो, पुलिस के मुताबिक, नवंबर 2022 में राखी सावंत और दूसरी मॉडल ने आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल को लेकर एक-दूसरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। वहीं शिकायत पर राखी सावंत और वकील फाल्गुनी ब्रह्मभट्ट के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें