गर्भवती की फंदे पर लटकी मिली लाश, ससुराल वालों पर हत्या का आ... - CG Sandesh

गर्भवती की फंदे पर लटकी मिली लाश, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

राजस्थान। जयपुर में गर्भवती महिला की मौत के परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिये हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं ससुराल वालों का कहना है कि महिला ने फंदे पर झूल कर सुसाइड कर लिया। मामला जयसिंहपुरा खोर थाने का है।



मृतका सोनू सैनी (24) पुत्री जगदीश टीला नंबर-1 जवाहर नगर की रहने वाली थी। जुलाई 2022 में उसकी शादी रामगढ़ रोड जयसिंहपुरा खोर निवासी मदन सैनी से हुई थी। पति मदन सेनेटरी फिटिंग का काम करता है। सुसराल में रह रही सोनू तीन महीने की प्रेग्नेंट थी। बुधवार सुबह करीब 10 बजे पति सहित ससुराल वाले खेत पर काम करने चले गए। सोनू ने अपने कमरे में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। दोपहर करीब 2 बजे घर लौटने पर सोनू का शव कमरे में लटका मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने FSL टीम की मदद से मौके से सबूत जुटाए है। गुरुवार दोपहर SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतका के पिता जगदीश की ओर से गुरुवार को ससुराल वालों के खिलाफ हत्या का भी मामला दर्ज करवाया गया है।

मृतका के भाई मनीष सैनी ने बताया कि सोनू की ये दूसरी शादी थी। पहले पति से उसके तीन साल का बेटा पार्थिक है। पहले पति से तलाक के बाद जुलाई 2022 में सोनू की दूसरी शादी मदन से हुई। शादी के 6 महीने तक तो सब कुछ सही रहा। इसके बाद पति मदन पहले बेटे को छोड़ने का दबाव बनाने लगा। बहन से कहता था कि उसे अपने बाप के यहां छोड़ आ। मैं तुझे खुश रखुंगा। मदन की बात मानकर हम सब परिवारवालों ने बच्चे पार्थिक को अपने पास रख लिया था। एक महीने से पार्थिक को छोड़ने के बाद भी ससुरालवाले उसे मानसिक और शारीरिक प्रताड़ित कर रहे थे। उससे बार-बार दहेज के रूप में अपने घरवालों से पैसे मांगने का दबाव बना रहे थे।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें