अवैध नशीली दवाओं की बिक्री करने वाला एवं मेडिकल संचालक गिरफ्... - CG Sandesh

अवैध नशीली दवाओं की बिक्री करने वाला एवं मेडिकल संचालक गिरफ्तार

जांजगीर चाम्पा : राजू कहरा निवासी पुरानी बस्ती जांजगीर ओम स्वीट्स के सामने अवैध रूप से नशीली दवाई बिक्री कर रहा है जिसकी सूचना थाना जांजगीर को प्राप्त होने पर तत्काल मौके पर पहुँचकर घेराबंदी कर राजू कहरा की तलाशी लेने पर उसके पास से 110 नग नशीली दवाई एल्प्राजोलम टैबलेट बरामद किया गया। उक्त नशीली दवाई के सम्बंध में पूछताछ करने पर अवैध रूप से नशीली दवाई सप्लाई / बिक्री करने वाले आनंद सिंह मेडिकल संचालक दुर्गा मेडिकल से खरीदना बताने पर आनंद सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 45 स्ट्रिप एल्प्राजोलम टैबलेट बरामद किया गया, आरोपी दवा दुकान संचालक बिना prescription के अवैध लाभ अर्जित करने के लिए नशीली दवाई की खुलेआम बिक्री कर रहा था आरोपियों के विरुद्ध थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 67/23 धारा 21 नारकोटिक्स एक्ट पंजीबद्ध किया गया।


अवैध रूप से नशीली दवाई सप्लाई / बिक्री करने वाले राजू कहरा एवं आनंद सिंह को गिरफ्तार कर दिनांक 19.01.23 को माननीय विशेष न्यायालय जांजगीर पेश किया जा रहा है। आरोपी मेडिकल संचालक आनंद सिंह के लायसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही हेतु प्रतिवेदन जिला दण्डाधिकारी जांजगीर को प्रेषित की जायेगी।

उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक पुष्पराज साहू, सउनि रामप्रसाद बघेल, आर० दिलीप सिंह, आर0 मनीष राजपूत एवं आर0 आकाश कलोशिया, खिलेन्द्र कर्ष का सराहनीय योगदान रहा।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें