दंपती और बेटे की मकान की दीवार गिरने से मौत - CG Sandesh

दंपती और बेटे की मकान की दीवार गिरने से मौत

उत्तर प्रदेश। औरैया जिले के बिधूना के कुदरकोट थाना इलाके के गोपियापुर गांव में एक मकान की कच्ची दीवार गिरने से छह लोग मलबे में दब गए। पड़ोसियों ने मलबा हटाया और लोगों को निकाला। दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चे घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


जानकारी के अनुसार, गोपियापुर गांव में शुक्रवार देर रात पौने बारह बजे इंद्रवीर राठौर (45) के मकान की कच्ची दीवार ढहने से मलबे में परिवार के छह लोग दब गए। दीवार गिरने और चीख-पुकार सुन पड़ोसी मौके पर पहुंचे। पड़ोसियों ने तुरंत मलबा हटाया, लेकिन तब तक इंद्रवीर राठौर, पत्नी शकुंतला (42)और एक बेटे विकास (12) की मौत हो गई, जबकि तीन बेटे अनुराग(10), आकाश(15) और अंशू (6) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी पर अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को बिधूना अस्पताल पहुंचाया गया। आकाश और अंशू को सैफई रेफर किया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें