सांकरा : ढाबाखार चौक पर सड़क हादसा, महिला की मौत - CG Sandesh

सांकरा : ढाबाखार चौक पर सड़क हादसा, महिला की मौत

21 जनवरी को सांकरा थाना अंतर्गत ढाबाखार चौक में हुए एक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गयी, जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार बंसत रात्रे 21 जनवरी को मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GQ 8987 स्पेलडर प्लस में अपनी पत्नि कुमारी रात्रे और चाची चंद्रा बाई रात्रे को पीछे बिठाकर सैहांभांठा से बसना अस्पताल जा रहे था, करीब सुबह 10:30 बजे ढाबाखार चौक एनएच 53 रोड में मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GG 1257 का चालक अपने मोटर सायकल को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर मोटर सायकल CG 06 GQ 8987 को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे बंसत रात्रे की मोटर सायकल अनियंत्रित होने पर बंसत रात्रे, कुमारी रात्रे, चन्द्रा रात्रे रोड में गिर गए और चन्द्रा बाई रात्रे को गंभीर चोट लगने से मौके पर मौत हो गयी. एवं बंसत रात्रे, कुमारी रात्रे को ईलाज हेतु डायल 112 बसना अस्पताल लाया गया.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 304-A-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें