पिथौरा : व्हाटएप्स और फेसबुक में हो रहे अपराधो से बचने हमर पुलिस हमर संग का पाठशाला
साइबर अपराधो में हो रही बढ़ोत्तरी को रोकने में हमर पुलिस हमर संग के तहत पिथौरा के लोहरकोट स्कूल में पुलिस अधिक्षक श्रीमान संतोष सिंह जी ASP श्री संजय घ्रुव जी एवं क्राईम ब्रांच प्रभारी सुभाष पवार जी के दिशा निर्देशन मे हमर पुलिस हमर संग के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर मनोज डडसेना ने व्हाटएप्स फेसबुक में फर्जी मैसेज आपत्तिजनक
मैसेज
को
पहचाने और वायरल करने से बचने को लेकर जानकारी दी. तथा समुदाय को लेकर विवादित पोस्ट को वायरल करने से बचने को
बताया गया. मनोज डडसेना ने
बताया कि फेसबुक में भी अपने परिवार के फोटो को शेयर करने बचें. चुकी फेसबुक में
फर्जी आईडी बनाकर लोग विवादित पोस्ट डालते है तथा फर्जी
आईडी वाले सेव करके आपत्ति जनक फोटो बनाकर
भी शेयर कर देते है. जिससे पुए परिवार को मानसिक क्षति पहुंचती है. तथा साईबर क्राईम में व्हाटएप्स, फेसबुक,नेट बैकिंग, ATM व आपात काल नंबर 100,102,104,101,112,108 आदि नंबरों की जानकारी दी.
कार्यक्रम में स्कूली बच्चो के साथ-साथ प्रधानपाठक श्री विरेन्द्र कुमार देव, सहायक शिक्षक छगन लाल बैनर्जी सह शिक्षक कुमार सिंह श्रीवास और ग्रामीण उपस्तिथ रहे.