सरायपाली पुलिस की महुआ शराब पर बड़ी कार्यवाही, तीन प्रकरण में... - CG Sandesh

सरायपाली पुलिस की महुआ शराब पर बड़ी कार्यवाही, तीन प्रकरण में 300 लीटर महुआ शराब जप्त।

सरायपाली पुलिस ने अवैध महुआ शराब पर बड़ी कार्यवाही करते हुए 3 प्रकरण में कुल 300 लीटर महुआ शराब जप्त किया है। साथ ही आरोपियों से 2 मोटरसाइकिल भी जप्त किया गया है।

पुलिस ने यह अलग-अलग कार्यवाही बैदपाली रोड के किनारे, कुटेला ओवरब्रीज के नीचे, ग्राम बालसी पुल के पास की है।

पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर ग्राम बैदपाली रोड किनारे दीपक नाग पिता दिशाक नाग उम्र 23 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 7 ताजनगर थाना सरायपाली से 100 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब को जप्त किया है।

इसी क्रम में ग्राम बालसी पुल के पास एक स्कूटी होंडा एक्टिवा क्रमांक CG 06 0439 में आरोपी परवेज खान पिता अमीन खान उम्र 23 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 7 ताज नगर झिलमिला थाना सरायपाली के कब्जे से 100 लीटर महुआ शराब कीमती ₹20000 एवं परिवहन में प्रयुक्त होंडा एक्टिवा क्रमांक CG 06 0439 को जप्त किया।

इसी क्रम में कुटेला ओवर ब्रिज के पास आरोपी शेख अरमानूउद्दीन पिता शेख गयासुद्दीन उम्र 27 वर्ष साकिन ताज नगर वार्ड नंबर 7 थाना सरायपाली के मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स क्रमांक CG 06 GQ 1926 में भारी मात्रा में 100 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब पाया गया जिसके कब्जे से 100 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब, कीमती 20000 रूपये एवम एक HF Deluxe मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 GQ 1926 कीमती लगभग ₹70000 को जप्त कर आरोपी का कृत्य 34(2) आबकारी एक्ट का पाए जाने से थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 41/2023,42/2023,43/2023, धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर आरोपी को ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया।

संपूर्ण कार्यवाही में प्रधान आरक्षक कौशिक चेलक, डोलामणि भोई, जयंत बारिक आरक्षक ओमप्रकाश टंडन, योगेंद्र बंजारे कमल जांगड़े समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें