सहायक शिक्षकों की काउंसलिंग निरस्त… - CG Sandesh

सहायक शिक्षकों की काउंसलिंग निरस्त…

गरियाबंद :  फिंगेश्वर ब्लॉक में 21 जनवरी को सहायक शिक्षक एलबी पर पदोन्नत 117 शिक्षको की कॉउंसलिंग हुई थी. लेकीन इस कॉउंसलिंग में डीईओ पर नियमों को ताक पर रखकर काउंसलिंग करने का आरोप लगाया गया था.


जिसके बाद प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत, कलेक्टर प्रभात मलिक और संयुक्त संचालक के कुमार ने इस काउंसलिंग को लेकर नाराजगी जताई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए खुद डीईओ को छुट्टी के दिन काउंसलिंग निरस्त करने का आदेश जारी करना पड़ा.

काउंसलिंग निरस्त करने के अलावा 23 जनवरी को मैनपुर, 24 को गरियाबंद और 25 को छुरा में होने वाली काउंसलिंग की तारीख को भी निरस्त कर फरवरी की तारीख तय कर दी गई है.




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें