बाइक और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत - CG Sandesh

बाइक और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत

गरियाबंद। गरियाबंद थाना क्षेत्र में एक बाइक और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम को भिजवाया।


जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय चम्पेश्वर धुर्व उर्फ़ चम्पू निवासी आलेखुटा अपने जीजा छबीलाल धुर्व के साथ आज दोपहर धिकुड़िया से गारियाबंद शो रूम से गाड़ी ख़रीद कर अपने गांव जा रहा था तभी गरियाबंद रायपुर नेशनल हाईवे में पैंटोरा के समीप रायपुर से आ रही ट्रक से उसकी मोटर साइकिल की भिंडत हो गई जिसमें चम्पेश्वर धुर्व की मौके पर ही मौत हो गई। युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरियाबंद ले जाया गया जहां डाक्टरों ने चम्पेश्वर धुर्व को मृत घोषित कर दिया। मृतक चम्पेश्वर धुर्व के परिजनों को सूचना दी गई। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। टक्कर मारने वाले ट्रक के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें