27 जनवरी को विद्यार्थियों से बात करेंगे PM मोदी , छत्तीसगढ़ ... - CG Sandesh

27 जनवरी को विद्यार्थियों से बात करेंगे PM मोदी , छत्तीसगढ़ के छात्र भी होंगे शामिल…

रायपुर  : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के छात्र-छात्राओं से बात करेंगे. 27 जनवरी को विद्यार्थियों से ‘परीक्षा पे चर्चा’ करेंगे. “परीक्षा पे चर्चा” के  तहत आज केन्द्रीय विद्यालय जगदलपुर में चित्रकला प्रतियोगिता हुई. केन्द्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, छत्तीसगढ़ सरकार के स्कूलों एवं सीबीएसई विद्यार्थी शामिल होंगे. पैटर्न के निजी स्कूलों के 100 छात्र-छात्राओं ने चित्रकला प्रतियोगिता में हिस्सा लिया है.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पिछले वर्ष की तरह इस बार भी देश के छात्र-छात्राओं से ”परीक्षा पे चर्चा” के तहत आगामी 27 जनवरी को चर्चा करेंगे. इसी के तहत आज केन्द्रीय विद्यालय जगदलपुर में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं के बीच चित्रकला, पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 100 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया है.

केन्द्रीय विद्यालय जगदलपुर के प्राचार्य संतोष कुमार पॉल ने बताया कि पिछले दो वर्षों में कोरोना वायरस का संक्रमण अधिक होने के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई में भी कुछ बाधा आई थी, जिसके कारण परीक्षा के दौरान छात्र-छात्राओं में तनाव उत्पन्न हो जाता था, जिसे दूर करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विद्यार्थियों से परीक्षा के पूर्व ”परीक्षा पे चर्चा” करके छात्र-छात्राओं के तनाव को दूर करने का प्रयास करते हैं, जिससे परीक्षार्थी तनाव मुक्त होकर परीक्षा देते हैं.


इसी के तहत आज ”परीक्षा पे चर्चा” के तहत छात्रा-छात्राओं के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. इस प्रतियोगिता में केन्द्रीय विद्यालय जगदलपुर, नवोदय विद्यालय जगदलपुर सहित छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के स्कूलों एवं सीबीएसई पैटर्न वाले निजी स्कूलों के 100 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया और आकर्षक पेंटिंग बनाए हैं. इस प्रतियोगिता में विजेता रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया.

चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने दूरदर्शन से करते हुए कहा कि निश्चित रूप से परीक्षा का नाम आते ही हमारे मन में तनाव आ जाता है, लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा परीक्षा के पूर्व हम विद्यार्थियों से परीक्षा के संबंध में चर्चा करते हैं तो तनाव कम हो जाता है. हमारे मन में परीक्षा को लेकर साकारात्मकता आ जाती है और हम परीक्षा को भी एक वार्षिक उत्सव के रूप में मनाते हैं. परीक्षा को लेकर हमारे तनाव को दूर करने के लिए इस तरह का आयोजन करना बहुत अच्छा है.




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें