महासमुंद : कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी नागरिकों की मांग एवं ... - CG Sandesh

महासमुंद : कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी नागरिकों की मांग एवं समस्याएं

अधिकारियों को आवेदकों के समस्याओं का नियमानुसार निराकरण करने के दिए निर्देश

महासमुंद : कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे प्रतिनिधि मंडल एवं आमजनों की समस्याओं एवं मांगों को गंभीरतापूर्वक सुनी और संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। आज के जनदर्शन कार्यक्रम में 54 आवेदकों ने अपनी मांग एवं समस्याओं से निजात दिलाने की मांग की। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस. आलोक, अपर कलेक्टर दुर्गेश कुमार वर्मा, ओ.पी. कोसरिया सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें