महासमुंद : गणतंत्र दिवस पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू फहराएंग... - CG Sandesh

महासमुंद : गणतंत्र दिवस पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज

महासमुंद : 74 वाँ गणतंत्र दिवस महासमुंद जिले में पूरे गरिमामय तरीक़े से मनाया जाएगा। जिला मुख्यालय के मिनी स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश के गृह, जेल, लोक निर्माण तथा जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के अवसर पर सुबह 9ः00 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी लेंगे।

जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्य अतिथि साहू का समारोह स्थल पर आगमन सुबह 8ः58 बजे होगा। 9ः00 बजे ध्वजारोहण एवं सलामी लेंगे। 9ः03 बजे परेड का निरीक्षण करेंगे। 9ः15 बजे से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया जाएगा। 9ः35 बजे मार्च पास्ट, 9ः50 बजे विभागीय झांकियों का प्रदर्शन, 10ः00 बजे पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र वितरण और 10ः35 बजे कार्यक्रम का समापन होगा।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें