news-details

बसना : भाजयुमो मंडल गढ़फुलझर के द्वारा वर्तमान सरकार के वादाखिलाफ़ी, विफलताओं को लेकर अनेक गांव मे सायकल रैली के माध्यम से दिया गया संदेश

बसना : सर्वप्रथम मंडल मुख्यालय गढफुलझर के चिमरकेल चौक मे सुभाष चंद्र बोस के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर नेता जी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकल्प के प्रदेश सदस्य डॉ. एन के अग्रवाल ने नेता जी की जीवनी पर प्रकाश डाला एंव सायकल रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया.

यह रैली गढफुलझर के चिमरकेल चौक से प्रारंभ होकर ग्राम पीपलीपाली, चिमरकेल, देवरी, पिलवापाली, कायतपाली होते हुए पुनः चिमरकेल चौक गढफुलझर पहुंच कर एक सभा के रूप मे परिवर्तित हुई जिसे जिलाउपाध्यक्ष - जीतेन्द्र त्रिपाठी के संम्बोधित करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सभी युवाओं को कमर कसने के लिए अपील किया।

इस कार्यक्रम मे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकल्प के प्रदेश सदस्य डा एन के अग्रवाल, जिलाउपाध्यक्ष जितेन्द्र त्रिपाठी , गढफुलझर मंडल अध्यक्ष माधव साव, मंडल कोषाध्यक्ष भारत सिंह ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष सुंदरमणि मिश्रा, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष जशवीर सिंह , मंडल महामंत्री प्रहलाद साहु, मंडल मंत्री गौरचंद्र प्रधान, मंडल पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष संजय भोई, युवामोर्चा महामंत्री नेमित साहू, युवामोर्चा महामंत्री राजेश साहू, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष प्रहलाद बारिक, युवामोर्चा कोषाध्यक्ष प्रफुल साहू, बूथ अध्यक्ष अभिमन्यु बारिक, युवामोर्चा हरिदास, रोहित साहू, प्रकाश साहू, विवेक साहू, नरेश साहू वरिष्ठ कार्यकर्ता विजय पांडे मौजूद थे। उक्त जानकरी भाजपा मंडल गढफुलझर के मीडिया प्रभारी गोवर्धन कैवर्त के द्वारा दी गई।




अन्य सम्बंधित खबरें