ट्रक की चपेट में आया साइकिल सवार मजदूर, मौके पर हुई दर्दनाक ... - CG Sandesh

ट्रक की चपेट में आया साइकिल सवार मजदूर, मौके पर हुई दर्दनाक मौत

धमतरी। जिले में बुधवार शाम रत्नाबांधा चौक पर एक ट्रक ने साइकिल सवार मजदूर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जिले में 24 घंटे के अंदर हुए अलग-अलग 4 सड़क हादसों में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इनमें से 4 मौत कुरूद थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई है। पुलिस ने चारों शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव उनके परिजनों को सौंप दिया है।



जानकारी के मुताबिक, काम खत्म कर मजदूर अपनी साइकिल से घर वापस लौट रहा था, तभी रत्नाबांधा चौक पर ट्रक ने उसने अपनी चपेट में ले लिया, इससे मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। उसकी शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। इधर लगातार हो रहे सड़क हादसों से गुस्साए लोगों ने चक्काजाम कर दिया। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर चक्काजाम खत्म कराया।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें