पिथौरा : रथयात्रा के दिन खूब बिकी मदिरा
नगर में पुनः एक बार अवैध शराब की बिक्री चरम पर आगयी है, बस स्टैंड समेत आस-पास जनपद के पास अवैध शराब की बिक्री की खबर है, बताया जाता है कि सुबह 6 बजे से बस स्टैंड समेत पास के कई इलाके में शराब उपलब्ध कराई जा रही है, बेचने वाले कुछ युवक 2-2 पाव जेब मे रख कर शराब बेचते है, इनके घरों में तलासी ली जाए तो शराब का जखीरा मिल सकता है.
ज्ञात हो कि प्रशिक्षु थाना प्रभारी लितेश सिंग ने शुरुवात में अवैध शराब पर लगभग अंकुश लगा दिया था, पर पुनः स्थिति अनियंत्रित हो चुकी है, खबर है कि रानी सागर पार का एक युवक अवैध शराब की सप्लाई को अंजाम देते है.
नाम नही बताने की शर्त पर बताया कि बाइक में महिला एवम बच्चे को बैठा कर बस स्टैंड समेत आस पास अंचल में 10/- दस रुपये ऊपर पाव में सप्लाई करता है.
बहरहाल नगर में पुनः छापामारी कर अवैध शराब पर अंकुश लगाने की सख्त जरूरत है.