बिल्डिंग के छठे माले से फेंक कर कुत्ते की हत्या, पुलिस ने आर... - CG Sandesh

बिल्डिंग के छठे माले से फेंक कर कुत्ते की हत्या, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज की शिकायत

मध्यप्रदेश। इंदौर में पशु क्रूरता का मामला सामने आया है। यहां के लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक कुत्ते को छठवें माले से गिराकर मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।


बता दें कि लसूड़िया पुलिस को पीपुल्स फॉर एनिमल की पियांशु जैन सहित अन्य लोगों ने यह सूचना दी कि रॉयल अमर ग्रीन बिल्डिंग के छठवीं मंजिल से एक कुत्ते की गिरने से मौत हो गई है। फिलहाल, लसूड़िया पुलिस ने पीपुल्स फॉर एनिमल के कार्यकर्ताओं की शिकायत पर मामला दर्जकर पूरे मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें