बंद पड़ी कोयला खदान में चोरी करने घुसे 4 युवकों की दम घुटने ... - CG Sandesh

बंद पड़ी कोयला खदान में चोरी करने घुसे 4 युवकों की दम घुटने से मौत

मध्यप्रदेश। शहडोल जिले में सोहागपुर ईस्टर्न कोल्ड फील्ड लिमिटेड (एसईसीएल) एरिया अंतर्गत बंद पड़ी धनपुरी भूमिगत खदान (धनपुरी यूजी माइंस) के अंदर कोयला और कबाड़ चोरी करने की नियत से घुसे चार युवकों की खदान के अंदर जहरीली गैस के कारण मौत हो गई।

यूजी माइंस को कोयला उत्पादन के बाद पिछले लगभग छह साल पहले ही बंद किया गया था। गुरुवार रात बंकर के समीप माइंस के मुहाड़े की दीवार में होल करने के बाद मृतक चारों युवक कोयला और कबाड़ चोरी की नियत से अंदर घुसे थे। जबकि उनका एक साथी बाहर खड़ा था। जब काफी देर बाद भी चारों युवक बाहर नहीं आए और उसे किसी अनहोनी की आशंका हुई तो फिर इसकी जानकारी पुलिस तक पहुंची।



मामले की जानकारी लगने के बाद पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पहुंच गए। जिसके बाद गुरुवार देर रात से शुक्रवार सुबह तक पुलिस और कालरी की रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। मृतकों की पहचान हजारी कोल (30) पिता कल्लू कोल निवासी दफई नंबर 4, कपिल विस्कर्म (21) पिता सुखराम निवासी वार्ड 19, राज महतो (20) पिता गणेश महतो निवासी वार्ड 16 और राहुल कोल (23) पिता हीरालाल निवासी वार्ड 16 के थे। हादसे के बाद मृतकों के शव को मेडिकल कालेज शहडोल भेज दिया गया।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें