त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों क... - CG Sandesh

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों के नाम का किया ऐलान, सीएम भूपेश बघेल को भी मिली जिम्मेदारी, देखें सूची…

त्रिपुरा। त्रिपुरा होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने कमर कस ली है। पार्टी ने शुक्रवार को स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। इस सूची में 40 नेताओं को जगह मिली है।


जारी लिस्ट में मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ ही इस सूची में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम भी शामिल है। चुनाव आयोग द्वारा 18 जनवरी को घोषित त्रिपुरा विधानसभा चुनाव कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 60 सीटों वाली त्रिपुरा विधानसभा के लिए चुनाव 16 फरवरी को होगा। वहीं नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 जनवरी है।


No Image


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें