सरकार इस दिन जारी कर सकती है पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त - CG Sandesh

सरकार इस दिन जारी कर सकती है पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त

देशभर में करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उनका यह इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है। भारत सरकार जल्द ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त को जारी कर सकती है। भारत सरकार ने 12वीं किस्त को 17 अक्तूबर, 2022 के दिन जारी किया था। हालांकि, 12वीं किस्त को जारी हुए अब कई दिन बीत चुके हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत भारत सरकार हर साल किसानों के खाते में 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की यह राशि हर साल किसानों के खाते में तीन किस्त के रूप में भेजी जाती है। तीनों किस्त के पैसे हर 4 महीनों के अंतराल में भेजे जाते हैं। अब तक कुल 12 किस्त के पैसों को सरकार द्वारा किसानों के खाते में ट्रांसफर किया जा चुका है।

वहीं जल्द ही भारत सरकार किसानों के खाते में 13वीं किस्त के पैसों को भी ट्रांसफर कर सकती है। हालांकि, इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक एलान नहीं किया गया है।

वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत सरकार जनवरी महीने के अंतिम सप्ताह या फरवरी माह के पहले सप्ताह में देशभर के करोड़ों किसानों के खाते में 13वीं किस्त के पैसों को ट्रांसफर कर सकती है।

देशभर में 12 करोड़ से अधिक किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे हैं। भारत सरकार इस महत्वाकांक्षी योजना के जरिए देशभर के गरीब किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने का काम कर रही है।

वहीं अगर आपने अब तक योजना में अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई है। ऐसे में आपको जल्द से जल्द इस काम को करा लेना चाहिए। इसके अलावा आपको योजना में अपने भूलेखों का सत्यापन भी करा लेना चाहिए। अगर आप इन दोनों को काम को नहीं करते हैं। ऐसे में आपको योजना का लाभ नहीं मिलेगा।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें