चांदी के जेवरातों सहित दो चोर हिरासत में, जूटमिल थाने की कार... - CG Sandesh

चांदी के जेवरातों सहित दो चोर हिरासत में, जूटमिल थाने की कार्यवाही

 जूट मिल पुलिस ने बीती सप्ताह हुई चोरी का खुलासा कर चोरी हुए सामान सहित चोर को सलाखों के पीछे पंहुचा दिया है। दरअसल बनजिंनपली निवासी हरिलाल साहू के मकान में गत 8 व 9 जुलाई की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर अलमारी से नगद व जेवर सहित 90 हज़ार के माल पर हाथ साफ कर दिया था। इस चोरी का पर्दाफाश करने में जूट मिल चौकी पुलिस को सफलता मिली है। वारदात में शामिल 3 आरोपियों को पकड़ा है।और उनके पास से चोरी गया सामान बरामद किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को दिलीप नायक उम्र 24 वर्ष निवासी महौडीह थाना बिलाईगढ़ थना बलौदा बाजार हाल मुकाम पतरापाली जिंदल, सुभाष उम्र 24 वर्ष निवासी बाजीनपाली जूटमिल चौकी, तिलेश्वर उर्फ तिल्ले साहू उम्र 21 वर्ष बाजीनपाली चौकी जूटमिल के उपर शक होने पर हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उन्होंने ने अपना गुनाह काबुल कर लिया और उनके निशानदेही पर पुलिस ने उनके पास से नगदी रकम 21 हजार , सोने व चांदी के जेवर कीमत तकरीबन 54 हजार रूपए तथा एक मोबाईल जब्त किया है। अब पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है ,इस पूरी कार्यवाही में प्रभारी डी एल मिश्रा सहित थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें