कॉन्सर्ट के दौरान कैलाश खेर पर बोतल से हमला, हमलावर को पुलिस ने दबोचा
बॉलीवुड के सिंगर कैलाश खेर कर्नाटक के हंपी महोत्सव में शामिल हुए। यहां रविवार शाम भी सिंगर के एक कॉन्सर्ट का आयोजन किया गया। इस कॉन्सर्ट में हजारों की भीड़ मौजूद थी। लेकिन यहां एक शख्स ने कैलाश पर कांच की बोतल से हमला कर दिया। स्टेज पर उनके साथ खड़ी सिंगर की टीम ने किसी तरह से उनका बचाव किया। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस तुरंत हरकत में आ गई और हमलावर को धर दबोचा।
हंपी में चल रहे कॉन्सर्ट में कैलाश और उनका बैंड कैलाशा इस संगीत कार्यक्रम में शामिल हुआ था। जानकारी मिली है कि कॉन्सर्ट के दौरान एक शख्स बार- बार सिंगर से कन्नड़ गाना गाने की मांग करता रहा। लेकिन जब कैलाश तक उसकी फरमाइश नहीं पहुंची तो उसने बोतल से उनपर हमला कर दिया। पुलिस की पूछताछ में भी हमलावर ने यहीं बयान दिया है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें