नमाज़ के दौरान मस्जिद में बम धमाका, 20 की मौत, कई घायल - CG Sandesh

नमाज़ के दौरान मस्जिद में बम धमाका, 20 की मौत, कई घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी पेशावर के पुलिस लाइन इलाके में एक मस्जिद के भीतर बम धमाका हो गया। जानकारी के मुताबिक हमले में कम से कम 20 लोगों की मौत हुई है और 80 से अधिक लोग घायल हुए हैं।


बताया जा रहा है कि यह एक संदिग्ध आत्मघाती बम विस्फोट है। शुरुआती जांच से पता चलता है कि नमाज के बीच में हमलावर ने खुद को उड़ा लिया। कहा जा रहा है कि धमाके में मरने वालों में ज्यादातर पुलिसकर्मी थे। विस्फोट इतना तेज था कि मस्जिद का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बचाव दलों और सुरक्षा बलों को घटनास्थल पर भेजा जा रहा है। सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे वीडियो और तस्वीरों में खून से लथपथ घायलों को देखा जा सकता है। घायलों को इलाज के लिए पेशावर के लेडी रीडिंग अस्पताल ले जाया गया है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें