फेसबुक पर दोस्ती, रिलेशनशिप… फिर बदला लेने लड़के ने दोस्त पर... - CG Sandesh

फेसबुक पर दोस्ती, रिलेशनशिप… फिर बदला लेने लड़के ने दोस्त पर फेंका तेजाब

उत्तर प्रदेश। लखनऊ में दो लड़कों ने मां-बेटे पर एसिड फेंक दिया। घटना में बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका चेहरा बुरी तरह झुलस गया। दोनों को इलाज के लिए लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।

मामला गोमती नगर के विराम खंड का है। घायल युवक विकास वर्मा की दोस्ती फेसबुक के माध्यम से आरोपी विक्रम उर्फ विक्की से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती बढ़ती गई। फोन नंबर बदले गए। एक दूसरे से फोन पर बातचीत होने लगी। दोस्ती इतनी बढ़ी कि उनके बीच अफेयर के बाद फिजिकल रिलेशन बनना भी शुरू हो गया। लेकिन कुछ समय बाद विकास ने आरोपी विक्रम से बातचीत करना बंद कर दिया और दूरियां बना ली। आरोपी जब विकास को फोन करता था तो विकास फोन भी नहीं उठाता था। जिससे चलते आरोपी परेशान रहने लगा। उसने फिर विकास से बदला लेने का सोचा और इस वारदात को अंजाम दे डाला।

इसमें आरोपी के एक दोस्त ने भी उसका साथ दिया। दोनों ने कार की बैटरी से तेजाब निकाला और विकास के घर पर आकर उसके ऊपर फेंक दिया। उसकी मां पर भी उन्होंने तेजाब फेंका। फिलहाल दोनों घायलों को लोहिया अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें