इस महीने से मिलेगी फोर्टिफाइड चावल , राशनकार्डधारियों की बल्... - CG Sandesh

इस महीने से मिलेगी फोर्टिफाइड चावल , राशनकार्डधारियों की बल्ले- बल्ले

बिलासपुर : CG NEWS : भारत सरकार के निर्देशानुसार केन्द्रीय योजनाओं में माह अप्रैल 2023 से कार्ययोजना बनाकर जिले में राष्ट्रीय खाद्य अधिनियम अंतर्गत जारी अन्त्योदय एवं प्राथमिकता श्रेणी के राशनकार्डो पर फोर्टिफाईड चावल (fortified rice) का वितरण किया जायेगा।

राज्य शासन के खाद्य नागरिक एवं आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण द्वारा जारी आदेशानुसार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत जारी अन्त्योदय, प्राथमिकता श्रेणी एकल निराश्रित, निःशक्तजन राशनकार्डो में एपीएल राशन कार्ड को छोड़कर अप्रैल 2023 से फोर्टिफाईड चावल वितरण प्रारंभ किया जाएगा।

कलेक्टर सौरभ कुमार ने जिले में संचालित सभी उचित मूल्य की दुकानों में अप्रैल 2023 से फोर्टिफाईड चावल वितरण की जाने एवं आवश्यक तैयारी करने कहा है इसके साथ ही विभिन्न माध्यमों से इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने को भी कहा है। फोर्टिफाईड चावल में आयरन, फोलिक एसिड, विटामिन बी-12 जैसे पोषक तत्व होते है, जो एनिमिया और कुपोषण जैसे बीमारियों से निपटने में कारगर होता है।



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें