पिथौरा : जनप्रतिनिधि की उपेक्षा का दंश झेल रहा है वार्ड बस स... - CG Sandesh

पिथौरा : जनप्रतिनिधि की उपेक्षा का दंश झेल रहा है वार्ड बस स्टैंड

बस स्टैंड में स्थित एकमात्र मूत्रालय की हालत देखते ही बनती है कुछ दिनों पूर्व मूत्रालय की दीवाल ढह जाने के बाद अभी तक नही बन पाया है. वार्ड क्रमांक 10 में स्थित मूत्रालय पूर्व में भी रख रखाव के अभाव में स्थिति बदतर हो चुकी थी, अब इंसानियत को शर्मशार कर देने वाली इस तस्वीर में देखेंगे आप की कैसे महिला मूत्रालय में कपड़े बांधे गए है. किस तरह से महिलाओं के लिये यह स्थिति परेशानी का सबब बन चुका है.

उल्लेखनीय है कि आसपास कोई भी सार्वजनिक मूत्रालय या शौचालय भी नही है, वही वार्ड पार्षद की निष्क्रियता देखते ही बनती है. एक ओर इस पार्षद के सक्रियता की बातें होते रहती है किंतु अब लगता है जनता के बहुमूल्य मत एवम विश्वास जीतकर पार्षद ने जनता की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है. मूत्रालय देख कर लगता है मानो जनता के साथ धोखा हुआ हो.

इन दिनों सोशल साइट में भी इस पार्षद के लिये गुणगान करते देखा जाता है. किंतु जमीनी हकीकत कुछ और ही बयाँ कर रही है.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें