CG News : शिक्षिका ने किया टोटका, 5वीं के छात्र को माचिस की ... - CG Sandesh

CG News : शिक्षिका ने किया टोटका, 5वीं के छात्र को माचिस की तीली से दागा

गरियाबंद जिले के एक स्कूल में 5वीं के छात्र को शिक्षिका ने माचिस से दागा. परिजनों ने इसकी शिकायत बीईओ से की. शिकायत के बाद शिक्षिका को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.

मामला मैनपुर ब्लॉक के लधवापारा प्राथमिक स्कूल का है, जहाँ एक शिक्षिका ने 5वीं कक्षा के बच्चे को जलती माचिस की तीली से दाग दिया. पता चला है कि बच्चा स्कूल में बाकी बच्चों से कम बात करता था. इसी वजह से शिक्षिका ने टोटका करने के लिए बच्चे के गर्दन को जलती माचिस की तीली से दाग दिया.

24 जनवरी को शिक्षिका सविता जोशी ने कक्षा 5वीं में पढ़ने वाले बबरु यादव के गर्दन को जलती माचिस की तीली से दाग दिया, जिससे उसके गर्दन में घाव हो गया है. स्कूल में दूसरे बच्चों के साथ बातचीत नहीं करने वाले छात्र को चंचल बनाने के लिए शिक्षिका ने टोटका किया था.

इसे लेकर बच्चे के पिता मदन यादव ने बीइओ महेश पटेल को लिखित शिकायत दी थी. जिसके बाद 27 जनवरी को बीईओ ने शिक्षिका को शो कॉज नोटिस जारी किया है.
इधर स्कूल के प्रधान पाठक देवेन्द्र साहू ने बताया कि वे उस दिन मध्याह्न भोजन के काम से बाहर गए हुए थे. वहां से वापस लौटने पर घटना का पता चला. प्रधानपाठक ने कहा कि उन्होंने तुरंत शिक्षिका से बुलाकर पूछताछ की, तो उसने कहा कि छात्र बाकी लोगों से घुल-मिलकर रहे, इसके लिए टोटका किया था.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें