news-details

दैनिक राशिफल : गुरुवार, 2 फरवरी 2023, जानिए क्या कहते हैं पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति

सूर्योदय: 🌄 ०७:०९
सूर्यास्त: 🌅 ०५:५६
चन्द्रोदय: 🌝 १४:४७
चन्द्रास्त: 🌜२९:३७
अयन 🌖 उत्तरायणे (दक्षिणगोलीय)
ऋतु: 🎄 शिशिर
शक सम्वत: 👉 १९४४ (शुभकृत)
विक्रम सम्वत: 👉 २०७९ (नल)
मास 👉 माघ
पक्ष 👉 शुक्ल
तिथि 👉 द्वादशी (१६:२६ से त्रयोदशी)
नक्षत्र 👉 आर्द्रा (३०:१८से पुनर्वसु)
योग 👉 वैधृति (१२:१३ से विष्कुम्भ)
प्रथम करण 👉 बालव (१६:२६ तक)
द्वितीय करण 👉 कौलव (२९:४१ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 मकर
चंद्र   🌟 मिथुन
मंगल 🌟 वृष (उदित, पश्चिम, मार्गी)
बुध 🌟 धनु (उदित, पूर्व, मार्गी)
गुरु 🌟 मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 कुम्भ (उदित, पश्चिम)
शनि 🌟 कुम्भ (अस्त, पश्चिम, मार्गी)
राहु 🌟 मेष
केतु 🌟 तुला
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 १२:०९ से १२:५२
अमृत काल 👉 १९:०५ से २०:५३
सर्वार्थसिद्धि योग 👉 ३०:१८ से ३१:०६
रवियोग 👉 ३०:१८ से ३१:०६
विजय मुहूर्त 👉 १४:१९ से १५:०२
गोधूलि मुहूर्त 👉 १७:५२ से १८:१८
सायाह्न सन्ध्या 👉 १७:५४ से १९:१३
निशिता मुहूर्त 👉 २४:०४ से २४:५७
राहुकाल 👉 १३:५२ से १५:१२
राहुवास 👉 दक्षिण
यमगण्ड 👉 ०७:०७ से ०८:२८
होमाहुति 👉 शनि (३०:१८ से चन्द्र)
दिशाशूल 👉 दक्षिण
अग्निवास 👉 पाताल (१६:२६ से पृथ्वी)
चन्द्रवास 👉 पश्चिम
शिववास 👉 कैलाश पर (१६:२६ से नन्दी पर)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ - शुभ     २ - रोग
३ - उद्वेग   ४ - चर
५ - लाभ   ६ - अमृत
७ - काल   ८ - शुभ
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ - अमृत   २ - चर
३ - रोग       ४ - काल
५ - लाभ     ६ - उद्वेग
७ - शुभ     ८ - अमृत
नोट-- दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
पश्चिम-दक्षिण (दही का सेवन कर यात्रा करें)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
तिल+भीष्म+वाराह द्वादशी उपनयन संस्कार+देवप्रतिष्ठा मुहूर्त प्रातः ११:१९ से दोपहर १२:४१ तक आदि।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज ३०:२८ तक जन्मे शिशुओ का नाम आर्द्रा नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (कु, घ, ङ, छ) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम पूनर्वसु नक्षत्र के प्रथम चरण अनुसार (के) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय-लग्न मुहूर्त
मकर - ३०:०५ से ०७:४६
कुम्भ - ०७:४६ से ०९:१२
मीन - ०९:१२ से १०:३५
मेष - १०:३५ से १२:०९
वृषभ - १२:०९ से १४:०४
मिथुन - १४:०४ से १६:१९
कर्क - १६:१९ से १८:४०
सिंह - १८:४० से २०:५९
कन्या - २०:५९ से २३:१७
तुला - २३:१७ से २५:३८
वृश्चिक - २५:३८ से २७:५७
धनु - २७:५७ से ३०:०१
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
चोर पञ्चक - ०७:०७ से ०७:४६
शुभ मुहूर्त - ०७:४६ से ०९:१२
रोग पञ्चक - ०९:१२ से १०:३५
चोर पञ्चक - १०:३५ से १२:०९
शुभ मुहूर्त - १२:०९ से १४:०४
रोग पञ्चक - १४:०४ से १६:१९
शुभ मुहूर्त - १६:१९ से १६:२६
मृत्यु पञ्चक - १६:२६ से १८:४०
अग्नि पञ्चक - १८:४० से २०:५९
शुभ मुहूर्त - २०:५९ से २३:१७
रज पञ्चक - २३:१७ से २५:३८
शुभ मुहूर्त - २५:३८ से २७:५७
चोर पञ्चक - २७:५७ से ३०:०१
शुभ मुहूर्त - ३०:०१ से ३०:१८
रोग पञ्चक - ३०:१८ से ३१:०६
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य m.a. संस्कृत हस्तरेखा वास्तु शास्त्र भूमि भवन में बिना तोड़-फोड़ के वास्तु दोष निवारण पारिवारिक कलह बच्चों के पढ़ाई में रुकावट विवाह विलंब राजयोग भाग्योदय व्यापार-व्यवसाय नुकसान जन्म कुंडली प्रेम प्रसंग में असफलता पति पत्नी में झगड़ा कालसर्प दोष पितृ दोष मांगलिक दोष भविष्य में होने वाले घटनाक्रम की जानकारी ज्योतिष परामर्श ज्योतिष कार्यालय जोगनीपाली तहसील पोस्ट थाना सरायपाली जिला महासमुंद 992 826 570
फोन पेय नं 8889391334


आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आप सुख शांति से बितायेंगे। सेहत भी सामान्य बनी रहेगी। घर में मांगलिक कार्य के कारण अथवा अन्य घरेलु कार्यो में अधिक व्यस्त रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर भी मध्यान बाद आशा के अनुरूप व्यवसाय होने से धन लाभ होगा। सुख सुविधा बढ़ाने के ऊपर फिजूल खर्च भी अधिक रहेंगे। घर में मेहमानों के आने से चहल-पहल रहेगी। आज किसी के ऊपर अतिविश्वास हानि भी करा सकता है। आय के नविन साधनों की प्राप्ति होगी। घर में आनंद का वातावरण रहेगा। महिलाए मनोकामना पूर्ति होने पर उत्साहित रहेंगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन सामान्य फलदायक रहेगा। कुछ विशेष कार्य नहीं रहने के कारण मध्यान तक आलस्य करेंगे। मध्यान बाद सेहत भी थोड़ी प्रतिकूल बनने लगेगी पिडली में अकड़न अथवा शरीर में निष्क्रियता रहने की सम्भवना है। घर में व्यर्थ के विवाद रहने से गृहस्थ से भी मन ऊबने लगेगा। आज कोई आपकी चुगली भी कर सकता है परंतु इसका आपके व्यक्तित्त्व पर असर नहीं पड़ेगा। प्रातः काल पूर्व में किये गए अनुबंधों से थोड़ा लाभ हो सकता है इसके बाद धन लाभ की इच्छा पूर्ण होने मुश्किल है। परिजनों से विचारो में मतभेद रह सकता है। आज जोखिम किसी भी कार्य मे ना लें बेहतर रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आप कार्य क्षेत्र से कुछ समय निकालकर मित्र परिवार के साथ मनोरंजन में व्यतीत करेंगे परन्तु आज दुर्व्यसनों से दूर रहना अति आवश्यक है शरीर के साथ मान हानि भी होने की संभावना है। हालांकि आज परोपकार का शुभ फल किसी न किसी रूप में मिलने की आशा है। कार्य क्षेत्र पर कम समय देने के बाद भी संतोषजनक धन लाभ हो जाएगा साथ अतिआत्मविश्वास की भावना भी बढ़ेगी जो कि आगे के लिए नुकसान दे सकती है। दाम्पत्य जीवन पहले से बेहतर रहेगा। सन्तानो की प्रगति से आत्मसंतोष होगा। सेहत आज लगभग सामान्य ही रहेगी। आकस्मिक आने वाले क्रोध से बचें।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपको दोपहर के बाद कष्ट का सामना करना पड़ेगा इससे पहले आवश्यक कार्य पूर्ण कर लें। व्यापार अथवा सामाजिक क्षेत्र में भी धोखा होने की अधिक संभावना है सतर्क रहें। कार्य क्षेत्र पर पूर्ण अनुबंध अचानक निरस्त होने से धन की समस्या खड़ी होगी। क्रोध की भावना बढ़ने से घर बाहर का वातावरण अशान्त बनेगा। किसी के बनाये षड्यंत्र में फंस सकते है। किसी भी अनैतिक गतिविधि से बचकर रहें। मित्र प्रियजनों के साथ ख़ुशी के पल अचानक गम में बदल सकते है। बेहतर रहेगा आज का दिन घर में ही ईश्वरीय आराधना में व्यतीत करें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आप महत्त्वपूर्ण कार्यो को भी दरकीनार करके अपनी मन पसंद गतिविधियों में दिन व्यतीत करना अधिक पसंद करेंगे। कार्य स्थल पर पहले से व्यवस्था करने से निर्धारित योजनाओं में विघ्न नहीं आ पाएंगे। किसी वरिष्ठ सामाजिक व्यक्ति से भेंट होने से भविष्य के लिए लाभ के द्वार खुलेंगे। कार्य क्षेत्र अथवा रिश्तेदारी से शुभ समाचार मिलेंगे। दोपहर के बाद के समय उत्तम भोजन वाहन सुख मिलेगा। अपव्यय भी अधिक रहेंगे। आज वैसे तो आप धार्मिक एवं परोपकारी रहेंगे फिर भी प्रलोभन से बचें आज स्वाभाविक रूप से ही लाभदायीं दिन है। बाहर की तुलना में घर मे अधिक सुख शान्ति अनुभव होगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपकी आशाओं पर खरा उतरेगा। घर एवं बाहर अनुकूल वातावरण मिलने से मनचाहा कार्य करने में सुविधा रहेगी आज किसी बहुप्रतीक्षित कार्य के बनने की भी सम्भवना है बस स्वभाव का सनकीपन आज ना दिखाए अन्यथा फल विपरीत हो सकते है। धार्मिक गतिविधयों में जाने से मानसिक शांति मिलेगी। विदेश से आनंद दायक समाचार मिलने की संभावना है अथवा विदेश जाने में आ रही बाधा शांत होने से राहत मिलेगी। घर में सुख के साधनो की खरीददारी पर खर्च करेंगे। आर्थिक रूप से भी आज का दिन शुभ रहेगा कार्य व्यवसाय में मध्यान तक कोटा पूरा कर लेंगे। संध्या का समय परिवार के साथ बितायेंगे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन बेहतर रहने वाला है परंतु विदेश सम्बंधित कार्यो में व्यवधान आने अथवा विदेश स्थित जातको को आकस्मिक कष्ट देखना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र पर आज अधिक समय ना देने पर भी आशा से अधिक लाभ होगा। सामाजिक रूप से भी दिन अच्छा रहेगा मान बढ़ने से गर्वित अनुभव करेंगे समाज मे छवि धनी लोगो जैसी बनेगी। व्यवसाय के सिलसिले से बन रही यात्रा की योजना अचानक बदलने से घर पर समय दे पाएंगे परिजन किसी न किसी कारण से आप पर गर्व करेंगे चाहे व्यक्तिगत स्वार्थ ही हो। ख़राब पेट के कारण थोड़ा असहज रहेंगे। खान-पान में सावधानी रखें।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन परिवार में अप्रिय घटना घटित होने से दुख के प्रसंग बनेंगे। प्रातः काल का समय आलस्य में बीतेगा। मध्यान तक वाणी व्यवहार को संयमित रखे किसी आस-पडोसी से वर्चस्व को लेकर टकराव की स्थिति बनने की संभावना है। धैर्य से कार्य करें आज किसी ना किसी की उत्तेजक वाणी मानसिक संतुलन बिगड़ सकती है। दोपहर के बाद से राहत मिलने लगेगी बुद्धि विवेक से काम लेंगे आज परिजनों के साथ यात्रा पिकनिक पर भी खर्च करेंगे परन्तु गलतफहमी के कारण सामंजस्य बैठाना मुश्किल साबित होगा। धन लाभ आकस्मिक होगा। आध्यात्म से जुड़ेंगे।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिये आपके लिए अनुकूल रहेगा। मध्यान तक ज्यादा झंझट वाले कार्य से बचने का प्रयास करेंगे।किसी मनोकामना की पूर्ति के लिए थोड़ा इन्तजार करना पदेगा परंतु मध्यान के आस-पास इसके पूर्ण होने से ख़ुशी मिलेगी। परिजनों के साथ भावनात्मक सम्बन्ध जुड़ेंगे अधिक भावनाओ में बहकर सामर्थ्य से अधिक खर्च करने के कारण आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। आज गूढ़ पारलौकिक रहस्यों को जानने में भी रूचि दिखाएँगे। धार्मिक क्षेत्र की लघु यात्रा हो सकती है। कार्य क्षेत्र पर तालमेल की कमी देखने को मिलेगी मित्र परिचितों से बात करते समय विवेक का परिचय दें अपमान होने की संभावना है। उच्च-निम्न रक्तचाप संबंधित समस्या हो सकती है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन मिला-जुला फल देने वाला रहेगा। आर्थिक रूप से मध्यान तक का समय ठीक रहेगा रुके कार्यो से धन की आवक होगी इसके बाद धन लाभ की अपेक्षा खर्च अधिक रहेंगे। परिवार में पैतृक संपत्ति अथवा अन्य कारणों से अहम् को लेकर टकराव हो सकता है। निजी व्यवसाय अथवा नौकरी में अतिरिक्त कार्य मिलने से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम रद्द करने पड़ेंगे। आज किसी के बीच बचाव अथवा जमानती ना बने परोपकार का भी उल्टा इल्जाम लग सकता है। संध्या का समय थकान वाला लेकिन मानसिक रूप से प्रसन्नता दायक रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन पिछले कल से थोड़ा बेहतर रहेगा बस मध्यान तक का समय धैर्य से बिताने का प्रयास करें वैसे तो आज व्यर्थ की बातों को अनदेखा करने का प्रयास करेंगे लेकिन बीच-बीच में वातावरण ख़राब होने से क्रोध आएगा। आर्थिक विषय भी आज खास परेशान करेंगे। भागीदारी के कार्य में हानि होने की संभावना भी है। लंबी यात्रा होने की संभावना है परंतु इससे कोई विशेष प्रयोजन सिद्ध नहीं कर पाएंगे। आज किसी सरकारी उलझन में भी फंस सकते है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। सर्जरी अथवा अन्य महंगे इलाज अधिक छान-बीन के बाद ही कराये। परिजनों से मन का भेद ना छुपाएं।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज दिन का आधा भाग व्यर्थ के कार्यो की व्यस्तता में बीतेगा लेकिन मध्यान के समय से मानसिक तनाव अनुभव करेंगे। घरेलु वातावरण पहले ही अशान्त रहेगा बाहर भी किसी से धन या अन्य विषयों को लेकर बहस हो सकती है। पर्यटन की योजना भी बिगड़ सकती है। घर के सदस्य की सेहत आकस्मिक ख़राब होने की संभावना है। आर्थिक लेन देन आज ना करें। पुराने रुके कार्य असफल होने से धन अटक सकता है। प्रेम-प्रसंगों से दूरी बनाए रखें अन्यथा मायूसी मिलेगी धन की कमी रहेने से महत्त्वपूर्ण योजनाएं लटकेगी।




अन्य सम्बंधित खबरें