शिक्षिका ने छात्र को जलती माचिस की तीली से दागा, BEO ने थमाय... - CG Sandesh

शिक्षिका ने छात्र को जलती माचिस की तीली से दागा, BEO ने थमाया नोटिस

गरियाबंद। जिले के मैनपुर ब्लॉक में एक शिक्षिका ने 5वीं कक्षा के बच्चे को जलती माचिस की तीली से दाग दिया। मामले में बच्चे के परिजनों की शिकायत पर BEO ने आरोपी शिक्षिका को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।

मामला मैनपुर ब्लॉक के लधवापारा प्राथमिक स्कूल का है, जहां शिक्षिका सविता जोशी ने 24 जनवरी को कक्षा 5वीं में पढ़ने वाले बबरु यादव के गर्दन को जलती माचिस की तीली से दाग दिया। इससे गर्दन में घाव हो गया है। बताया जा रहा है कि बच्चा स्कूल में दूसरे बच्चों के साथ ज्यादा बातचीत नहीं करता था इसलिये छात्र को चंचल बनाने के लिए शिक्षिका ने टोटका किया था।

इसे लेकर बच्चे के पिता मदन यादव ने बीइओ महेश पटेल को लिखित शिकायत दी थी। जिसके बाद 27 जनवरी को बीईओ ने शिक्षिका को शो कॉज नोटिस जारी किया है। बीईओ ने कहा कि मामले में अनुशासनात्मक कार्रवाई को लिए डीईओ को भी प्रस्ताव भेजा गया है। नोटिस का जवाब मिलते ही उचित कार्रवाई की जाएगी।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें