नागमणि का लालच देकर 15 लाख की ठगीकर फरार हुए आरोपी, पढ़िए पूर... - CG Sandesh

नागमणि का लालच देकर 15 लाख की ठगीकर फरार हुए आरोपी, पढ़िए पूरी खबर….

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही :  थाना गौरेला के ग्राम कन्हारी में नागमणि का लालच देकर 15 लाख की ठगी करने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि ठगों ने अपने पास नागमणि होने का दावा करते हुए उसे 30 लाख रुपए में बेचने की बात कही और पीड़िता हरि प्रसाद कश्यप को अपने झांसे में ले लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, ठगों ने पहले मोबाइल टॉवर लगाने के नाम पर 11000 रुपए हर महीने और 1 लाख एग्रीमेंट की बात कहकर हरि प्रसाद कश्यप को अपने झांसे में लिया. इसके बाद अपने पास नागमणि होने का दावा करते हुए उसे 30 लाख रुपए में बेचने की बात कही. ठगों ने आधी कीमत याने 15 लाख रुपए लेकर कथित नागमणि एक बैग में रखकर दिया, बाद में खोलने की विधि बताने की बात कहते हुए फरार हो गए.

ठगों के जाने के कुछ देर बाद बैग खोलने पर उसमें से रुई निकली. जिसके बाद पीड़िता हरि प्रसाद ने गौरेला थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ ठगी करने की शिकायत दर्ज कराई. मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज़ करआरोपियों की तलाश में जुट गई है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें