पिथौरा : शासकीय पूर्व माध्यमिक व प्राथमिक शाला ठाकुरदिया में... - CG Sandesh

पिथौरा : शासकीय पूर्व माध्यमिक व प्राथमिक शाला ठाकुरदिया में गणवेश वितरण का कार्यक्रम.

शासकीय पूर्व माध्यमिक व प्राथमिक शाला ठाकुरदिया कला के संयुक्त तत्वाधान में 17 जुलाई मंगलवार को गणवेश वितरण का कार्यक्रम रखा गया था। इस कार्यक्रम का मुख्य अतिथि के रूप में शाला समिति के अध्यक्ष मेलाराम ठाकुर व विशेष अतिथि के रूप में पूर्व सरपंच भानुराम ठाकुर, यशवंत दीवान, मनोज कुमार दीवान, तिलकराम दीवान सहित शिक्षक एवं स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।

इस दौरान कार्यक्रक को मेलाराम ठाकुर , भानुराम ठाकुर व प्रधानपाठक ने सम्बोधित करते हुए कहा कि बच्चों की पढ़ाई के लिए एवं उन्हें सुविधा दिलाने के लिए शासन की ओर से कई योजनाएं संचालित की जा रही है। बच्चे इसका अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई-लिखाई की विशेष ध्यान देने के लिए आव्हान किया।इस अवसर पर मिडिल स्कूल के 75 एवं प्रायमरी स्कूल के 90 स्कूली बच्चों को एक-एक जोड़ी गणवेश का वितरण किया।

बच्चे गणवेश पाकर बहुत खुश हुए।इस दौरान कार्यक्रम में प्रधानपाठक छबिराम पटेल, विजयकुमार अनंत, शिक्षक मोहितराम पटेल, ज्योति शुक्ला, रेखा कैवर्त, रोहिणी सिन्हा व पालकों में मनोज दीवान, कुमारीबाई चौहान, कमला बाई वैष्णव, कलश चौहान, विद्याधर पटेल, देवनाथ दीवान, कांशीराम दीवान उपस्थित रहे।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें