लुक देख होश खो बैठे फैंस , श्वेता तिवारी ने दिए किलर पोज - CG Sandesh

लुक देख होश खो बैठे फैंस , श्वेता तिवारी ने दिए किलर पोज

श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) हमेशा अपने हर लुक्स से फैंस को अपना दीवाना बना देती हैं। एक्ट्रेस के हालिया फोटोशूट ने एक बार फिर से सबके होश उड़ा दिए हैं। 42 साल की उम्र में भी अभिनेत्री अपनी खूबसूरती से मात देती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने अपना बोल्ड लुक्स (Bold Looks) फैंस के साथ शेयर किया है जिसमें वो बेहद ही किलर पोज देती हुई नजर आ रही हैं।

इन तस्वीरों में श्वेता तिवारी ने फिटेड प्लंजिंग नेकलाइन टॉप और साथ ही पैंट्स पहना हुआ है। अपने इस आउटफिट को कंप्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने हाई हील्स कैरी की थी और साथ ही ग्लैम मेकअप और बालों को खुला रखा था
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी का बॉसी अंदाज फैंस को घायल कर रहा है। हालांकि फैंस उनकी उम्र को देख कर कई बार धोखा भी खा जाते हैं कि उम्र बढ़ने की जगह कम तो नहीं हो रही है। श्वेता तिवारी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनका हर एक लुक इंस्टाग्राम पर शेयर होते ही चर्चाओं का विषय बन जाता है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें